फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने गुल की बत्ती, उड़ गया टिनशेड

Fri, 30 Mar 2018 11:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाराबंकी। तेज आंधी से जिले में भले ही कोई जानमाल का नुकसान न हुआ है लेकिन विद्युत लाइन के तार टूट जाने की वजह से कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति जरूर बाधित रही। इसे देररात जाकर सुचारु नहीं किया जा सका। वहीं जैदपुर कस्बे में एक लकड़ी के कारखाने पर रखी टिनशेड तेज हवाओं के चलते करीब 3 सौ मीटर दूर जा गिरी। गनीमत इस बात की रही कि इस टीन की चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास धूल भरी आंधी आने से लोग परेशान हो उठे। सड़कों पर गुजरे रहे लोग अचानक धूल उठने से खुद का बचाव करते दिखाई दिए। लोगों को जहां जगह मिली वहीं पर जाकर खड़े हो गए। करीब आधा घंटे तक चली धूल भरी आंधी से कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। आंधी रूकने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया गया लेकिन पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी इसमें देररात तक सफलता हासिल नहीं कर सके थे। इसके अलावा जिले में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें