फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सगी बेटियों के सामने सौतेली बेटी का गला काटकर हत्या

Sat, 25 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर जमाल कमाल तकिया मोहल्ले में बृहस्पतिवार को देर रात एक व्यक्ति ने सगी बेटियों के सामने अपनी सौतेली बेटी का गला काटकर हत्या कर दी। वह सौतेले बेटे को मारने के लिए भी उसके कमरे तक गया मगर दरवाजा बंद होने से असफल रहा। आरोपी ने घटना को साजिश दिखाने के लिए चाकू से तीन चार वार कर खुद को भी घायल कर लिया।
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी ने मौजूद बेटियों को सिखाया कि पुलिस के आने पर कहना कि सौलेले भाई ने उसे मारा है। लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक जमाल कमाल तकिया निवासी हफीजुल्ला का करीब 12 साल पहले अपनी पहली पत्नी से संबंध टूट गया था। इसके बाद उसने देवा के रियाज की पत्नी जुबेदा बानो से दूसरी शादी कर ली। जुबेदा अपने पहले पति से तीन बेटियों और तीन बेटों को लेकर हफीजुल्ला के घर आ गई थी। बाद में जुबेदा से हफीजुल्ला को भी तीन बेटियां हुईं। परिवार में मौजूदा समय में जुबेदा, पहले पति का बेटा इम्तियाज (22), बेटी जोया (16) और तीन सगी बेटियां साथ रह रही थीं। आए दिन उनमें झगड़ा भी होता रहता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हफीजुल्ला छत से नीचे आया और कमरे में सो रही पुत्री जोया पर चाकू से हमला बोल दिया। शोर सुनकर उसकी तीन सगी बेटियां जाग गईं। हफीजुल्ला ने तीनों बेटियों के सामने ही जोया का गला काट डाला। पुलिस ने बताया कि हफीजुल्ला जोया के भाई व अपने सौतेले बेटे इम्तियाज को भी मारना चाहता था, मगर वह अंदर से दरवाजा बंद किए था, जिससे बच गया। इस दौरान उसने चाकू से वार कर अपने सिर व हाथ को भी चोटिल कर लिया।
चीखपुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस ने पहुंचकर कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी की सगी बेटियों ने पूरी बात पुलिस को बता दी। पुलिस ने घायल हफीजुल्ला को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सौतेली बेटी पर थी गलत निगाह
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी अर्पित विजयवर्गीय को मृतका की मां ने बताया कि हफीजुल्ला जोया पर गलत निगाह रखता था। एसपी ने इस दिशा में भी जांच का निर्देश दिया है। पुलिस सौतेलेपन से उपजे घरेलू कलह के एंगल को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था हफीजुल्ला
हत्यारोपी हफीजुल्ला पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट समेत तीन केस दर्ज हैं। वर्ष 2023 में जहांगीराबाद क्षेत्र में गो-तस्करी के एक मामले में वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था। बीते साल ही वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें