फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित तीरंदाजी मैदान पर नौवीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें 578 अंकों के साथ 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर विजेता और 543 अंकों के साथ द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर उपविजेता रही। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा के आरक्षी सुधांशु वर्मा 142 अंक के साथ प्रथम, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी रंजीत पासवान 128 अंक के साथ द्वितीय एवं द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी सतरोहण कुमार 125 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की 2वीं, 10वीं, 11वीं, 25वीं, 26वीं, 27वीं, 30वीं, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी पीएसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल अन्य खिलाड़ियों को जो इस वर्ष किसी कारण से विजेता न हो सके उन्हें अगले वर्ष की प्रतियोगिता के लिए परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया। कहा कि जीत से आत्मविश्वास में वृद्धि व खुशी की अनुभूति होती है लेकिन हार स्वयं के प्रयासों के बारे में चिंतन और अगले प्रयास करने और जीत के लिये प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपसेनानायक अरविंद मिश्र, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, डॉ. जाकिर हुसैन, अहमद काजमी, राजपति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें