फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखरेंगे खिलाड़ी, हर ब्लॉक में होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक फिर स ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। बारिश खत्म होते ही इन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए विभाग को अलग से बजट भी मिलेगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया खेलों के तहत गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को चमकाने के साथ उनके खेल उपकरण न होने जैसी आड़े आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए हर बार युवा कल्याण विभाग प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। इस बार भी माह के अंतिम सप्ताह में यह आयोजन कराने की तैयारी चल रही है।
इनमें कबड़डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेक, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए विभाग को 50-50 हजार तो जिला मुख्यालय पर केड़ी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए करीब एक लाख से अधिक का बजट उपलब्ध कराया गया है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले ग्रामीण प्रतिभाओं को शामिल किया जाएग।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बारिश के बाद यह आयोजन किए जाएंगे। और खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबोध कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें