बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी क्रिकेट ग्राउंड में चल रही बालाजी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में यूथ ब्वायज टीम विजेता बनी है। टीम ने बाराबंकी स्टार टीम को फाइनल मैच में 25 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी यूथ ब्वायज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाए।
शिवा यादव ने 43 रन नाबाद, रिषभ शुक्ला ने 19 रन, उज्जवल गुप्ता ने 15 रन बनाए। बाराबंकी स्टार की ओर से रोहन कपाड़िया ने दो विकेट, ओमवीर यादव, वंश कुुुमार व अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बाराबंकी स्टार टीम 17 ओवरों में 66 रन बनाकर सिमट गई। टीम के आदित्य वर्मा ने 26 रन, रोहन कपाड़िया ने 17 रन बनाए।
यूथ ब्वायज की ओर से आदर्श सिंह ने तीन , मुबस्सिर इस्लाम, शौर्य सिंह बिंद व वाहिद ने एक-एक विकेट लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्रिकेट कोच सरवर नवाब ने सभी खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार दिया। मौके पर विजय निगम, सचिन वर्मा, विश्वजीत मिश्रा, अंकुर चौधरी, अभिषेक वर्मा, ऋषि शर्मा व राजवीर चौधरी समेत कई मौजूद रहे। (संवाद)