फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला से युवक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के गांव में एक महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो कई लोगों ने उसके घर में घुसकर महिला व परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक महिला को घर में अकेला पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी घर से भाग निकला। महिला ने विदेश में रह रहे अपने पति को फोन से मामले की जानकारी दी। पति ने फोन से ही उनके परिजनों को सचेत करते हुए कहा कि यदि दोबारा गलती हुई तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। बात बढ़ जाने तथा गांव में मामले की चर्चा होने के कारण दूसरे दिन शनिवार को कई लोग एकत्र होकर महिला के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे।
आवाज सुनकर उसकी मां और दो देवर ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो देवर व मां को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां पर उनका इलाज शुरू किया गया। दो देवरों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर छेड़छाड़ की शिकार महिला ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें