फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज रफ्तार मिक्सर डंपर ने इलेक्ट्रीशियन को कुचला, मौत

Wed, 18 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
माती। देवा-चिनहट मार्ग पर मंगलवार शाम चक्रहार चौराहे के पास तेज रफ्तार मिक्सर डंपर से कुचलकर अलीपुर गांव निवासी मुदित (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़े मगर चालक डंपर लेकर भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अलीपुर गांव निवासी मुदित बाइक से घर जा रहे थे। चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार मिक्सर डंपर की टक्कर लगी और उछलकर सड़क पर गिरे मुदित को डंपर कुचलता हुआ चला गया। मुदित हेलमेट लगाए थे मगर उनकी जान नहीं बच सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि मुदित की करीब 10 साल पहले जूली वर्मा से शादी हुई थी। उनके पांच साल का एक बेटा है। वह इलेक्ट्रीशियन थे और लोगों के यहां काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। माती कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि मिक्सर डंपर चिनहट इलाके में एक निजी कंपनी का है। चालक को डंपर सहित हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि तहरीर मांगी गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें