फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने थामी पहियों की रफ्तार

Sun, 06 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
धुंध ने थामी पहियों की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी पश्चिमी हवाओं के बहने से मौसम का मिजाज रविवार की भोर से ही बदल गया। सुबह के समय तेज धुंध रही। जिसके चलते हाइवे पर पहियों की रफ्तार थमी रही। दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


रात में ही उत्तरी पश्चिमी हवाओं के बहने का असर रविवार की भोर देखने को मिला। हवाओं के साथ नमी आ जाने से भोर में धुंध तेज रही। इसका असर सुबह 11 बजे तक रहा। तेज धुंध के चलते हाईवे पर पहियों की रफ्तार थम गई थी। भारी व छोटे वाहने धीमी रफ्तार से हेड लाइट व फॉग लाइट जला कर चलते रहे।

भोर में हवा के बहने से ठंड भी बढ़ी रही। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने धुंध से राहत महसूस की। रविवार को तापमान अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 94 व न्यूनतम 44 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें