फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: समस्याओं के निदान के लिए आज विशेष शिविर

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्राम चौपाल का आयोजन शुक्रवार को गांवों में किया गया। हरख ब्लॉक के बलछट गांव में लगी चौपाल में पहुंचे सीडीओ अन्ना सुदन के सामने राशनकार्ड व पेंशन संबंधी समस्याएं आईं। सीडीओ ने शनिवार को विशेष शिविर गांव में आयोजित करने का निर्देश दिया ताकि जरूरतमंदों की समस्याओं का निदान हो सके। चौपाल में कई महिलाओं ने अपने राशनकार्ड में परिवार के सदस्यों के यूनिट बढ़वाने की मांग की। बताया कि तहसील व ब्लॉक के चक्कर काटने के बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका। केवाईसी न होने से राशन भी कुछ लोगोें को नहीं मिल रहा। आयुष्मान कार्ड भी कई लोगों के नहीं बने हैं। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देशित किया शनिवार के विशेष चौपाल में सभी के ऑन लाइन आवेदन कराकर राशनकार्ड में यूनिट बढ़वाएं। आयुष्मान कार्ड भी बनवाएं।
विज्ञापन

जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौपाल से पहले सीडीओ ने बंगला बाजार स्थित आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने व भवन के पीछे शौचालय टैंक के ढक्कन बंद कराने के निर्देश दिए। छात्राओं को और अच्छी सुविधाएं देने के लिए कहा। सीडीओ ने ग्राम बलछट में गोशाला का भी निरीक्षण किया।
सिरौली गौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सोंधवा में साधूराम तथा रामगुलाम ने एक साल से रुकी वृद्धापेंशन दिलाने की मांग की। अमरेंद्र परिवार रजिस्टर नकल दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तीनों शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। दूसरी चौपाल मदारपुर गांव में हुई, जहां पेंशन से संबंधित दो शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें