फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिन में हल्की रही धूप, आसमान पर छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से दिन में निकल रही धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में फिर बदलाव आया है। दिन में निकली धूप अन्य दिनों की अपेक्षा हल्की रही और हवाओं में भी नमी रही। इसके चलते शाम होते ही ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवाएं 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा, बूंदाबांदी के साथ बारिश होगी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश के साथ ठंड भी बढ़ेगी इसकी भी संभावना बनी है। जिला कृषि अधिकारी राजितराम का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी रहेगा। फसलों पर इसका को विपरीत असर पड़ने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें