फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने जीता मुकाबला

Sun, 05 Nov 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ओपन पुरुष फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने जीत लिया। दूसरा मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों को एक-एक अंक दिया गया।
विज्ञापन


पहला मुकाबला किलर्स फुटबॉल क्लब और स्पार्टन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच के पहले हाॅफ में खेल के 19वें मिनट में स्पार्टन फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी शैलेंद्र के शानदार पास से जिम्मी ने विपक्षी टीम की रक्षापंथी को चकमा देते हुए गोल कर दिया। दूसरा हाॅफ भी काफी रोमांचक पूर्ण रहा। लेकिन दूसरे हाॅफ में कोई भी टीम दूसरे पर गोल नहीं कर सकी और स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की।

दूसरा मैच दरियाबाद फुटबॉल क्लब और स्पोर्ट्स स्टेडियम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमे कड़े मुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं। समय समाप्त हो जाने के बाद निर्णायक द्वारा दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इस मौके पर फुटबॉल संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, संतोष जायसवाल, राकेश वर्मा, प्रभात सिंह, अमित सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र, मोहित, सत्य प्रकाश वर्मा, सुनील आदि मौजूद रहे। फुटबॉल संघ सचिव सज्जाद हुसैन ने बताया कि रविवार को होने वाले दोनों मैच सोमवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें