फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कब्रिस्तान तो योगी ने बनाए गरीबों के मकान : कौशल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को साढ़े चार साल में ही देश का अग्रणी प्रदेश बना दिया है। अखिलेश सरकार ने कुल 18 हजार आवास बनवाये थे जबकि योगी सरकार में अब तक 40 लाख से अधिक आवास बनाये जा चुके हैं।
विज्ञापन

फर्क साफ है, भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करती है। वहीं सपा मुखिया ने पांच साल केवल कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनवाने में बिता दिए। केंद्रीय मंत्री भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान बाबागंज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अगर कोरोना न आता तो गांवों में 24 घंटे बिजली मिलने लगी होती।
केंद्रीय मंत्री ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि सपा को फिर मौका मिला तो वो अबकी बार पांच साल कब्रिस्तान की सभी कब्रों को पक्का कराने में बिता देगी। कोरोना में सेवा के दौरान भाजपा के छह विधायक और तीन मंत्रियों ने जान गंवाईं जबकि विपक्ष घर में दुबका रहा, केवल ट्वीट करता रहा। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर समर्थकों का आह्वाहन किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव में मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करे।
विज्ञापन

एटा के सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने अबकी बार 350 पार का नारा लगवाया। सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल, गौतम बुद्ध, महात्मा गांधी, बाबा साहब आंबेडकर व दीनदयाल उपाध्याय के मिशन को भाजपा पूरी करने में जुटी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत किया वहीं विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर यात्रा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, संयोजक दिनेश तिवारी, सहसंयोजक अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, नवीन सिंह राठौर, डॉ. हरिनाम सिंह वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
जनविश्वास यात्रा का रविवार को बस स्टेशन चौराहा, पलटा, देवा, कुर्सी, टिकैतगंज व बेहटा आदि में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से जोरदर स्वागत किया गया। वहीं समर्थकों पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्वागत में समर्थकों का हुजूम देख नेता से कार्यकर्ता तक गदगद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें