फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे सपाई व कांग्रेसी हिरासत में

Mon, 27 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में सपाई व कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे दर्जनों सपा व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि भाजपा अध्यक्ष के वापस लखनऊ जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस की सख्ती के चलते कोई भी भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह, के.सी.श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, सिकंदर रिजवी, विजयपाल गौतम, ज्ञानेश शुक्ला, मोहम्मद जफरूद्दीन, सरजू शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, पप्पू गौतम, बबलू गौतम, सत्येन्द्र गौतम सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे थे।

वहीं कुछ कांग्रेसियों ने सांसद पीएल पुनिया के आवास के पास भाजपा अध्यक्ष का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


वहीं सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में अमित शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे करीब 60 सपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि भाजपा नेता के जाने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें