रविवार को इसरौली फतेहपुर मार्ग दुर्घटना में हुई आरक्षी- महेन्द्र सिंह की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जिले में तैनात एक सिपाही बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे सिर पर चोट लगने उसकी मौके पर ही मौत हो गया। पुलिस ने सिपाही का शव सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। सिपाही हेलमेट नहीं पहने हुए था।
हादसा फतेहपुर-बाराबंकी मुख्य मार्ग रविवार की दोपहर इसरौली चैराहे के पास हुआ। जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने में तैनात सिपाही महेन्द्र सिंह (49) पुत्र लल्लन सिंह, जो कि जनपद उन्नाव के थाना अजगैन के ग्राम दिरगज खेड़ा के निवासी था।
यहां रविवार की दोपहर करीब 1 बजे बाराबंकी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था तभी सामने से आ रहे एक तेज बाइक सवार से टकराकर वह बाईक से अपना नियंत्रण खो बैठा और बाईक व सिपाही कुछ दूरी तक रगड़ते चले गये। जिससे सिपाही के सिर पर गम्भीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।