फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम होंगे शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि

Sun, 10 Dec 2017 11:28 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
रविवार को नव निर्वाचित सभासदों से परिचय प्राप्त करतीं नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष- शशि श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह को भव्यता देने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को न्यौता भेजा गया है। जिसे डिप्टी सीएम की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है। इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों व चुन कर आए अध्यक्ष व सदस्यों के बीच बैठक को लेकर तैयारियां पर चर्चा होती रही। 
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद पर चुनी गई भाजपा प्रत्याशी शशी श्रीवास्तव समेत सदस्यों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल मंगलवार को नगर पालिका परिषद के बाबू राम सिंह सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस संबंध में भाजपा जिला कार्यकारणी द्वारा भेजे गए अनुरोध पत्र पर डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दे दी है। बताते चलें कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष समेत 29 सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


तैयारी बैठक के साथ हुुआ परिचय : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पति व पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई जिसमें शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। इसी के साथ ही चुने गए सभी सदस्यों से अध्यक्ष शशी श्रीवास्तव ने परिचय प्राप्त किया और सबका साथ लेकर नगर में विकास कराए जाने की बात कही। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
 
मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित हुई है। तैयारियां की जा रही हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। -रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि नपाप 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें