फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दोबारा तालाब में जमीन दर्ज करने का एसओसी कोर्ट ने दिया आदेश

Sat, 01 Nov 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब 40 साल पहले तालाब की जमीन का रकबा कम करके निजी खाते में जोड़ने का फर्जीवाड़ा अब सामने आया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कोर्ट (एसओसी) ने तालाब का रकबा फिर बहाल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय कुमार विश्वास के 28 अक्तूबर को दिए आदेश के अनुसार रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के ग्राम दुलहदेपुर के एक तालाब का रकबा चकबंदी दौरान वर्ष 1985 में तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी ने कम कर निजी खाते में मिला दिया। इस आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर पहले एक शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने तालाब की जमीन को बहाल करने के संबंध में जांच कराई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर डीएम शशांक त्रिपाठी के अनुमोदन से जिला शासकीय अधिवक्ता ने तालाब का रकबा बहाल करने के संबंध में एसओसी के यहां अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें