फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दिखा अजगर, लोगों में दहशत

विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली कला गांव में निकला अजगर। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
सफेदाबाद (बाराबंकी)। सर्दी में राहत मिलते ही जंगली जीव-जंतु भी अपने बसेरों से निकलकर आबादी में धूप सेकने निकल पड़े हैं। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ऐसा ही एक मामला सतरिख अंतर्गत भिटौली गांव का है।
विज्ञापन

यहां पिछले कई दिनों से चरवाहों द्वारा एक विशालकाय अजगर देखे जाने की बात की जा रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर के पास लगभग 10 फीट लंबा एक अजगर धूप सेंकते नजर आया। अजगर निकलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी।
जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से अजगर देखे जाने की बात की जा रही थी लेकिन यह आज दिखा। यह छोटे जानवरों के लिए खतरा है, साथ ही छोटे बच्चों को भी यह नुकसान पहुंचा सकता है। इसके आबादी में निकलने से लोगों में दहशत फैल गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें