फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर समेत पांच कस्बों में तीन करोड़ से होंगी सड़कों की इंटरलॉकिंग

विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित महर्षिनगर में महर्षि स्कूल जाने वाले मार्ग पर बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने तीन करोड़ रुपये स्वीकृत कर शहर की सड़कों की इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में होने वाले इन कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। इसमें शहर की आठ सड़कें भी शामिल हैं। जिन पर एक करोड़ सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अन्य राशि नगर पंचायतों में खर्च होगी।
विज्ञापन

शहर के अंदर खस्ताहाल सड़कों से मोहल्लेवासियों को निजात मिलने जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ सात लाख 45 हजार रुपये की लागत से आठ इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए खराब सड़कों का चिन्हीकरण कर लिया गया है।
जलभराव की समस्या को भी खत्म करने के लिए दोनों ओर पक्की नालियां बनाई जाएंगी। इनके निर्माण के लिए डूडा ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरवरी माह के अंत तक इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। अभी तक जर्जर सड़क और नालियों के अभाव में जलभराव के चलते मोहल्लेवासियों को इससे जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शहर में यहां बनेंगी इंटरलॉकिंग सड़कें व नालियां
शहर में महर्षि नगर में 10.97 लाख, राजपुरम में 11.56 लाख, लखपेड़ाबाग में 39.08 लाख रुपये की लागत से तीन सड़कें, मोहल्ला भीमनगर फतहाबाद में 13.12 लाख तो ओबरी मोहल्ले में 33.71 रुपये की लाख से दो इंटरलॉकिंग सड़कें व नालियां बनेंगी।
इन निकायों में दो करोड़ से बनेंगी छह सड़कें
बेलहरा नगर पंचायत में 23.99 लाख, टिकैतनगर कस्बे में 71.25 लाख और जैदपुर निकाय में 69.22 लाख रुपये की लागत से दो-दो सड़कें और सिद्धौर नगर पंचायत में 26.79 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
पांच निकायों में तीन करोड़ रुपये की लागत से 14 सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सौरभ त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी, डूूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें