मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का बड़े गांव का दौरा सोशल मीडिया पर जमकर छाया रहा। उनके साथ ही सेल्फी से लेकर बड़ागांव की हर तस्वीर फेसबुक, व्हॉट्सऐप पर डालकर लोग खूब लाइक और कमेंट करते रहे। उधर क्रिकेट के भगवान सचिन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ट्विटर एकाउंट व इंस्टॉग्राम पर यहां के दौरे की चार यादगार तस्वीरें डालकर लिखा कि एक छोटा सा कदम देश में बड़ा आयाम लेगा।
उनके इस पोस्ट को देखकर लोगों में चर्चा और कमेंट करते हुए कहा गया कि भारत रत्न बाराबंकी के लिए अब अनमोल रत्न भी है। सचिन तेंदुलकर बुधवार को यहां से जाने के बाद शाम 7.59 को अपने ट्विटर एकाउंट व इंस्टॉग्राम पर लिखा कि...हैप्पी टू पीपॅल हू लीव बेनीफिट फ्रॉम होप दीज स्माल स्टेप मेक ए विग डिफेंस। बाराबंकी के बड़ागांव कस्बे और यहां के लोगों की तारीफ सचिन द्वारा किए जाने से जिले के लोग काफी गदगद महसूस कर रहे थे।
ट्वीटर व इंस्टॉग्राम पर छाई रही अमर उजाला की खबर
सचिन के ट्विटर व इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर भी प्रशंसकों ने पोस्ट कर रखी है। लोग अमर उजाला के कवरेज की सराहना करने में लगे है।