फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा महोत्सव का आगाज आज

Thu, 05 Oct 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जो रब है वही राम है, का संदेश देकर पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की नगरी में आज से देवा महोत्सव शुरू हो रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश के लाखों की संख्या में जायरीन शिरकत करेंगे। जायरीनों के इस्तकबाल के लिए देवा महोत्सव परिसर सज संवर कर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन


सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की पवित्र नगरी में लगने वाले दस दिवसीय देवा महोत्सव का आगाज शुक्रवार को परंपरागत तरीके से शाही अंदाज में होगा। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी की पत्नी परंपरानुसार शेख हसन गेट पर फीता काटकर करेंगी। इसके बाद शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व बैलून छोड़े जाएंगे।

पीएससी की मधुर धुन के बीच पूरा प्रशासनिक अमला व अतिथिगण निर्धारित मार्गो से होकर देवा मेला कमेटी दफ्तर पहुंचेंगे। जहां पर मुख्य अतिथि सम्मानित लोगों से रूबरू होंगी। उधर मेले में बड़ी संख्या में दुकानदार व्यापारी व जायरीनों का आना शुरू हो गया है। वहीं दुकानदारों को अब ग्राहकों का इंतजार है। 
विज्ञापन


कौमी एकता द्वार से हाजी वारिस अली शाह की मजार तक जाने वाले मुख्य मार्ग के रास्ते में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के चलते इन अतिक्रमणकारियों ने पुन: अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते मजार पर आने वाले देश विदेश के जायरीन को जाम, धक्का मुक्की, बदसलूकी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। 
 
शाद महमूद वारसी, मैनेजर हाजी वारिस अली शाह मसोलियम ट्रस्ट ने बताया कि मजार शरीफ पर आयोजित होने वाले तमाम पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिसर में करीब 150 कमरे हैं। जिन्हें जायरीन को निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा मजार परिसर में संचालित लंगर से सुबह-श्याम जायरीनों को निशुल्क खाने की व्यवस्था कराई जाती है। पेयजल, साफ सफाई का बेहतर इंतजाम कराया गया है। 

पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही इस बार मजार पर आने वाले जायरीन को महंगी पड़ सकती है। मजार पर लगे दो ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर बीते सात माह से खराब पड़ा है। ट्रस्ट के मैनेजर शाद महमूद वारसी ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव का कहना है कि 24 घंटे बिजली दी जा रही है, मेले के दौरान बिजली की किसी भी समस्या से निपटने के लिए विभाग तैयार है।  
विज्ञापन


देवा महोत्सव में आज
शाम पांच बजे से आठ बजे तक : देवा मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं बच्चों द्वारा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 
रात आठ बजे : बिरहा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें