फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्गिन चरसड़ी तटबंध बहा, छह गांव डूबे

Fri, 03 Aug 2018 10:47 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

घाघरा का पानी खतरे के निशान से अभी भी 26 सेमी ऊपर बह रहा है। वहीं नकहरा गांव के पास एल्गिन चरसड़ी तटबंध देररात करीब 80 मीटर बह जाने से तराई में हड़कंप मच गया है। नैपुरा, परसावल, रायपुर मांझा समेत करीब आधा दर्जन गांवों में पानी भर जाने से यहां की 25 हजार की आबादी पलायन को मजबूर हो गई है। नैपुरा, परसावल और रायपुर को पूरी तरह से खाली कराने के आदेश जारी किए गए हैं। सरकारी इमदाद न मिलने की वजह से लोग अपने-अपने संसाधनों से परिवारीजनों और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों के लिए नावों से निकल रहे हैं। वहीं बांध कटने की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मौके पर भेजा है।        

विज्ञापन

        
बाढ़ प्रभावित इलाके में बंद रहेंगे स्कूल
बाढ़ क्षेत्र के पांच विद्यालयों को बंद कराते हुए इन्हें निकट के विद्यालयों में संचालित करने के आदेश बीएसए विनय कुमार ने जारी किए हैं। जिन विद्यालयों का बंद कराया गया है उनमें परसावल, कमियार, बांसगांव के दो और सेमरी के एक इस प्रकार पांच विद्यालयों को बंद कराते हुए निकट के विद्यालयों में संचालित करने के आदेश संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को दिए गए हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें