बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के नारायन ढाबा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : BARABANKI
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। बहन की चौथी लेकर जा रहे कार सवार युवकों की कार लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर नारायणपुर के निकट असंतुलित होकर पलट गई। इससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शहर के पीरबटावन मोहल्ला निवासी कैफ की बहन की शादी अयोध्या से सोमवार को हुई थी। मंगलवार को कैफ अपने साथी सौरभ, अब्दुल्ला, तौफीक, शहाबुद्दीन और सलमान के साथ बहन के यहां कार से चौथी लेकर जा रहा था।
दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर नारायणपुर गांव के निकट कार असंतुलित होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर इसके बाद रोड पर ही पलटकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने कार सीधी करके घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। जहां पर सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।