फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आग से छह घरों की गृहस्थी जली, लाखों का नुकसान

Tue, 12 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अल्पीपुरवा मजरे शेषपुर टूटरु गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से छह परिवारों की पूरी गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ से मवेशियों को खूंटे से खोलकर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

आग रात करीब साढ़े बारह बजे लगी, जब इन परिवारों के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें उठने पर नींद टूटी और सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। पिंटू लाल, अजय कुमार, पवन कुमार, रिंकू, दीपू और मउगा के घर पूरी तरह से जल गए। इन घरों की 10 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, अनाज, रजाई, कपड़े और बच्चों की किताबें सहित सारा सामान जल गया। परिवारों के पास अब केवल वही कपड़े बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे हैं। ग्रामीणों के साथ दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया।
ग्रामीण राम कैलाश ने बताया कि उन्होंने अचानक आग की लपटों देखी तो चिल्लाना शुरू किया, तब लोग जागे। आग लगने के स्थान के बगल में मवेशी भी बंधे थे, जिन्हें खोला गया। सिरौलीगौसपुर के तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आर्थिक सहायता और लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें