फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटों ने युवक को पीटा, भड़का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद के एक गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के बेटों ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल युवक को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगा मंगलवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने अलियाबाद पुलिस चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

जहां पूर्व प्रधान के भतीजे ने एक कोटेदार को पीट दिया। जिस पर ग्रामीण भड़क उठे। आक्रोशित लोगों को समझाने में पुलिस को पसीना छूट गया। कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार थाने लाने की बात पर ग्रामीण माने, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र की अलियाबाद चौकी क्षेत्र के गुलचप्पा कला गांव का है। यहां के निवासी गुड्डू रावत सोमवार शाम खेत में गन्ने की कटाई कर आ रहा था। गांव में एक गुमटी पर पान मसाला लेने लगा। जहां चल रही चुनावी चर्चा में गुड्डू ने जय श्रीराम के साथ विधायक का नाम लेते हुए जिंदाबाद के नारे लगा दिए।
विज्ञापन

इस पर चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान अलीम उर्फ अल्लू के बेटे सलीम व अदीम ने गुड्डू को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसे इसी दशा में छोड़कर भाग गए। सूचना पर परिवारीजन व अलियाबाद चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। सीएचसी पहुंचाए गए युवक की हालत गंभीर होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। गुड्डू की तहरीर पर सलीम व अदीम पर मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज किया गया।
मंगलवार की सुबह पुलिस सलीम व अदीम को पकड़कर अलियाबाद चौकी ले आई। वहीं पुलिस की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगा आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरकर नारेबाजी की। जहां मौजूद आरोपी प्रधान के भतीजे शादाब ने पुलिस के सामने ही कोटेदार हरिभजन को पीट दिया।
हालांकि पुलिस ने शादाब को चौकी के अंदर कर हालात संभाले। इस बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई। सूचना मिलते ही भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज शुक्ला भी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। आक्रोशित भीड़ चौकी से शादाब को बाहर निकालने की मांग करने लगी। मौके के हालात देख डायल112 व दरियाबाद, टिकैतनगर व रामसनेहीघाट थाने की पुलिस बुलाई गई।
घंटों चले हंगामे को शांत कराने में पुलिस को पसीना छूट गया। आखिरकार पुलिस ने कोटेदार हरिभजन की तहरीर पर पूर्व प्रधान अलीम व उसके बेटे सलीम, अदीम व नदीम पर केस दर्ज किया। उसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाई तब जाकर ग्रामीण माने।
दरियाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मामूली मारपीट हुई थी। केस दर्ज कर दो लोगों को चौकी में बैठाया गया था। मंगलवार सुबह यहां पर ग्रामीण पहुंचे थे। आरोपी युवकों को थाने भेज दिया गया है। पुलिस की सक्रियता व अपेक्षित कार्रवाई के चलते आक्रोश शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

-अनुराग वत्स, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें