फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाइक बरामद, धरे गए चार शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरों पर शिकंजा कसते हुए चार शातिरों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाल पंकज सिंह की पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए शातिर इरशाद अली निवासी बड़ेला नरायनपुर थाना रामसनेहीघाट, सुनील कुमार रावत निवासी तुलसीपुर थाना सफदरगंज, रिंकू रावत निवासी भवनियापुर थाना रामसनेहीघाट व आशीष सिंह उर्फ शिवम निवासी दौलतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला को आलापुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उन लोगों ने पल्हरी चौराहे के बगल एक बंद घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व रुपये चोरी किया था। अभियुक्तों ने बताया कि वह लोगों ने कई जगहों से कुछ बाइकें भी चोरी की हैं, जिसे बंद पड़ी शुगर मिल मझपुरवा खंडहर के एक कमरे में रखा है। यह आरोपी बाइक में मास्टर चाभी लगाकर अनलॉक कर देते हैं और स्टार्ट कर गाड़ी लेकर भाग जाते हैं। इनके द्वारा लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या व आसपास के जिलों में बंद घरों में चोरी और बाइक चोरी की बात कबूल की गई है।
विज्ञापन

शातिर दंपती धरे गए, जेवरात बरामद
एएसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि देवा थाने के माती चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ दो शातिर छविनाथ निवासी सदेवा थाना सफदरगंज और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस दंपती ने पूछताछ में बताया कि ये घरों में चोरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान व जेवरात भी बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें