फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहा जच्चा-बच्चा केंद्र हुआ सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ के नेतृत्व में जांच करने पहुंची टीम ने अवैध रूप से चल रहे जच्चा-बच्चा केंद्र को सील करा दिया है। एसीएमओ ने बताया कि केंद्र को सील कराकर पूरी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

बदोसरायं क्षेत्र में रसूलपुर के निकट बिना पंजीकरण के जच्चा-बच्चा केंद्र का संचालन एक महिला द्वारा किया जा रहा था। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा पर सिरौलीगुंग निवासी साजन ने अपनी पत्नी सुमन (28) को डिलीवरी के लिए यहां पर भर्ती कराया। साजन का आरोप है कि अस्पताल संचालिका ने पीड़िता को भर्ती तो कर लिया लेकिन समय से पैसा जमा नहीं करने पर उपचार में जमकर लापरवाही बरती गई। जिसके चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई थी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस और सीएचसी अधीक्षक से की थी। मामला की शिकायत सीएमओ तक पहुंचने के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को एक टीम को जांच के लिए भेजा था। टीम ने जांच के दौरान पाया कि जच्चा-बच्चा केंद्र का संचालन बिना पंजीकरण के अवैध रूप से किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से कई प्रकार की दवाएं, ग्लूकोज की बोतलें, आईवी सेट, 5 एमएल की कई सीरिंज आदि मिले हैं। यह केंद्र एक दुकान में संचालित किया जा रहा था जिस पर दुकान को सील कराकर नोटिस चस्पा करते हुए अस्पताल संचालिका से जवाब तलब कर पूरी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन

बदोसरायं क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित एक जच्चा-बच्चा केंद्र को सील करा दिया गया है। यहां पर जच्चा-बच्चा की हुई मौत के बाद एसीएमओ की टीम को पूरे मामले की जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें