फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेमीफाइनल मुकाबलों में सीतापुर और लखनऊ की जीत

Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी में चल रही तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें सीतापुर और लखनऊ ने अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

बुधवार को पहला सेमीफाइनल 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 2वीं वाहिनी सीतापुर के बीच खेला गया। यह मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां 2वीं वाहिनी सीतापुर ने तीन-दो से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मेजबान बाराबंकी और 35वीं वाहिनी लखनऊ के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने सूबेदार प्रमोद सिंह के शानदार दो गोलों की मदद से बाराबंकी को पांच-दो से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर सेनानायक राकेश कुमार सिंह, सहायक सेनानायक धर्मेन्द्र कुमार यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सुबेदार मेजर अमित सिंह, निखिल मिश्रा व वाहिनी और जोन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें