फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते बंद रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन के दूसरे दिन आवश्यक वस्तुओं को छोड़ दिया जाए तो सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। इससे सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी और बिना मास्क के निकले लोगों की चेकिंग कर चालान भी काटा गया। वहीं लोगों को हिदायत दी गई कि इस तरह की गलती दोबारा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रविवार को शहर में दवा, फल व सब्जी आदि की दुकानों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। घंटाघर, सट्टीबाजार, धनोखर चौराहा, छाया चौराहा, निबलेट तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व देवा तिराहा आदि की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं।
इस दौरान चौराहों पर पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए और बिना मास्क के निकले लोगों की जांच कर चालान किया गया तथा दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें