फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सात हजार किसान होंगे लाभान्वित

Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। किसानों को निजी नलकूपों के बिजली बिल में 100 प्रतिशत तक की छूट दे दी गई है। इस फैसले से जिले के 7108 निजी नलकूप उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत किसानों को पहली अप्रैल 2023 से निजी नलकूप का कोई भी बिजली बिल देने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं फसलों की लागत कम करने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना भी शामिल है। किसानों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। खेती-बाड़ी की लागत बढ़ने से किसान परेशान थे, मुफ्त बिजली मिलने से अब बड़ी राहत मिलेगी।

हैदरगढ़ क्षेत्र के वैदनखेड़ा के किसान ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि फसल की सिंचाई के लिए निजी नलकूप का कनेक्शन लिया था। बीते वर्ष ही जितना बकाया था, उसे जमा कर दिया था। अब ऐसी योजना से बहुत राहत मिलेगी। यहीं के निवासी बीडी मिश्रा का कहना है कि किसान ऐसी ही योजना का इंतजार कर रहे थे क्योंकि सरकार ने वादा किया था। सरकार की इस घोषणा से बेहद खुशी है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर का कहना है कि प्रदेश सरकार ने निजी नलकूप के किसानों को बिजली बिल पर सौ फीसदी की छूट दे दी है। इससे जिले के करीब सात हजार किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें