स्वतंत्रिका को सम्मानित करतीं शिक्षिका। स्रोत-स्वयं
बाराबंकी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा स्वतंत्रिका ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी स्वतंत्रिका के पिता त्रिवेणी कुमार किराना व्यापारी और माता गृहिणी हैं। साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने अपनी लगन और निरंतर अभ्यास से यह सफलता हासिल की है।
चाचा की प्रेरणा से बैडमिंटन की शुरुआत करने वाली स्वतंत्रिका को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रशिक्षण मिला है। वह इससे पहले दो बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं और मंडल स्तर पर भी कई जीत हासिल कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है।
विद्यालय और परिवार के सहयोग से स्वतंत्रिका का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। हाल ही में बाराबंकी पुलिस द्वारा सम्मानित किए जाने से उनका उत्साह और बढ़ा है। अब उनका पूरा ध्यान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बैडमिंटन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने पर है। उनकी यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।