फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईब्रिड धान खरीद की पुरानी व्यवस्था हो बहाल

Fri, 16 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हाईब्रिड धान की खरीद पर छूट और प्रोत्साहन राशि खत्म किए जाने के विरोध में राइस मिल एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रज्ञा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कुमार वर्मा ने बताया कि नई खरीद नीति में 35 फीसदी स्वीकार्यता और तीन फीसदी अतिरिक्त छूट का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। साथ ही 35 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि भी समाप्त कर दी गई है। इससे जिले में धान खरीद और चावल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

एसोसिएशन ने हाईब्रिड धान खरीद में पूर्व व्यवस्था बहाल करने, 35 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दोबारा लागू करने और कुटाई की दरें बढ़ाने की मांग की। साथ ही धान खरीद शुरू होने से पहले राइस मिल प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लेने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


इस मौके पर राजकिशोर वर्मा, उदय वर्मा, अमित निगम, हरिश्चंद्र वर्मा, अनोज वर्मा, चंद्रशेखर यादव, अंकित वर्मा, गौरव जायसवाल, आशीष वर्मा व आकाश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें