फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पिटाई में धर्मांतरण की धाराएं बढ़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र में धर्मांतरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा इचौली के एक मोहल्ले की दो महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
विज्ञापन

वीडियो में महिलाओं ने आरोप लगाया कि पड़ोस के रहने वाले मकसूद आलम और एक अन्य उनके परिवार की महिला का विवाह अमन नामक मुस्लिम युवक से कराना चाहते थे। आरोप है कि इसके लिए महिला पर मांस खाने और हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था।
महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्हें कमरे में बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की कोशिश की गई। यह घटना नौ मई की बताई जा रही है। शुरुआती दौर में पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया था। बाद में वीडियो वायरल होने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अमन और मकसूद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें