फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब माध्यमिक स्कूलों को हर दिन भेजनी होगी ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 27 Apr 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माध्यमिक विद्यालयों में उपस्थिति को लेकर चल रही मनमानी पर अब सरकार ने पूरी तरह नकेल कस दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को अपने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हाजिरी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में खराब प्रदर्शन को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए पत्र जारी कर अनुपालन कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए। कई स्कूल इस नियम को लेकर ढिलाई बरत रहे हैं, जिसे बोर्ड ने अनुशासनहीनता माना है। अब इस मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपीएमएसपी पोर्टल और एप का उपयोग कर उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है। डीआईओएस ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉग इन आईडी के जरिये हाजिरी भरें। वेबसाइट पर उपस्थिति पोर्टल का लिंक और यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है।
वहीं सुविधा के लिए एक मोबाइल एप का लिंक भी दिया गया है, जिससे स्कूल कहीं से भी डाटा अपलोड कर सकेंगे। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा कि अब स्कूलों को शत-प्रतिशत उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करनी सुनिश्चित करनी होगी। यदि भविष्य में कोई स्कूल डाटा अपडेट नहीं करता है, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें