बाराबंकी। एसडीएम सदर/ज्वांइट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वॉल कम पाए जाने और कई प्रकार की खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के आदेश दिए।
एसडीएम सदर/ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
जांच में अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में मिला। इससे 65 बेडों पर ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था है। हालांकि एसडीएम ने बताया कि वॉल की संख्या कम है।
उन्होंने संबंधित को तत्काल खामियों को दूर करने के आदेश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश मौर्या, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।