जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें वित्तीय अनियमितता के चलते एसोसिएशन के संयुक्त सचिव को डीसीए से निष्कासित कर दिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान ने बताया कि यूपीसीए द्वारा आयोजित कमला क्लब कानपुर में चयन के लिए खिलाड़ियों को निशुल्क भेजा गया था। कोच के रूप से टीम के साथ भेजे गए एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सरवर नवाब द्वारा इन खिलाड़ियों से रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया। इस पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिससे उन्हें एसोसिएशन से निकाल दिया गया है। उनकी जगह रवि श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि चौधरी आसिफ अली स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 13 फरवरी से शुरू होगा। इसमें सीएएल टीम, उत्तर रेलवे, अखिल इंफ्रा, कानपुर, फैजाबाद, बलरामपुर, लखीमपुर, यूकेसीए, इंडियन क्लब व डीसीए बाराबंकी की टीमें प्रतिभाग करेंगी।