फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल क्रीड़ा में बंकी बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 07 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें बंकी ब्लॉक ओवर ऑल चैंपियन बना। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालक वर्ग में बनीकोडर व बालिका वर्ग में हरख विजेता रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में बनीकोडर ब्लॉक उपविजेता रहा। पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालक वर्ग में बंकी व बालिका वर्ग में निंदूरा ब्लॉक प्रथम रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जूनियर बालक वर्ग में पूरे डलई के मोनू व बालिका वर्ग में निंदूरा की अंजली ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में बनीकोडर के सूरज व बालिका वर्ग में हरख की बबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंकी को पहला स्थान मिला जबकि मसौली ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि व सीडीओे ऋषिरेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोगों का नजरिया आज प्राथमिक विद्यालयों को लेकर बदला हुआ है। जबकि इन्हीं परिषदीय विद्यालयों से प्रतिभाएं निकलती हैं। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अर्चना वर्मा, बीएसए प्रताप नारायन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें