फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महादेवा में आधी रात खुले कपाट

Mon, 17 Aug 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
महादेवा में कपाट खुलने के इंतजार में रविवार की शाम से कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सावन के तीसरे सोमवार पर तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सावन में अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। दो सोमवार में ही करीब छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद तीसरे सोमवार पर भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


कानपुर, औरैया, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ और रायबरेली समेत कई जिलों से कांवड़िये पैदल महादेवा पहुंचे हैं। रविवार को अयोध्या-लखनऊ हाईवे से महादेवा की ओर जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। कांवड़ियों के अलावा बाइक, ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों से भी श्रद्धालु पहुंचे। शाम पांच बजे के बाद मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लग गई।

महादेवा में एक हजार से अधिक दुकानें लगने के कारण मेला क्षेत्र में भी भारी भीड़ है। मंदिर आने-जाने वाले रास्तों, दुकानों और पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी है। श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए महादेवा मंदिर के कपाट रविवार-सोमवार की मध्य रात 12 बजे खोल दिए गए।
विज्ञापन


महादेवा में सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में बांटा गया है। करीब 600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गर्भगृह के अंदर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारियों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें