फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमदहा साईं मंदिर में हुआ भजन संध्या का आयोजन

Sun, 17 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र के ग्राम अमदहा में सांई बाबा मंदिर में चल रहे साईं संध्या में भजन प्रस्तुत करती गायिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मसौली के ग्राम अमदहा स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सायं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया  
विज्ञापन

लखनऊ से आई साईं सेविका पूजा मिश्रा और उनकी टीम द्वारा बाबा की अनेक स्तुतियों एवं भजनों को अत्यंत संजीदगी से प्रस्तुत कर ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।

इसके पूर्व भजन संध्या का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य राजेश यादव एवं विधायक रामगोपाल रावत व अमित सिंह ने सांई बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं आरती से किया। भजन गायिका पूजा मिश्रा द्वारा अच्युतम केशवम सांई नारायणम जानकी बल्लभम तव सदाहम भजे।
विज्ञापन


जयकारा बोलो शिर्डी वाले का जयकारा, तारा है सारा जमाना साई हमकाें भी तारो, बहुत हैरान हूं बाबा, तुझे कैसे मनाऊं , मैं सुंदर सरल सुहाना मन कों जो रूप भाये। सहित अनेक भजन प्रस्तुत किये गये। अंकित श्रीवास्तव द्वारा एक फकीरा आया शिरडी गांव में, आ बैठा एक नीम की ठंडी छांव में।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुड्डू मौर्या ने सभी का स्वागत व संचालन किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन वर्मा, भोला रावत, सुधीर मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें