फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीडी के एमबीए छात्र की हादसे में मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर दादरा के पास ट्रक में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी के सफदरगंज इलाके में शनिवार दोपहर एक बजे सड़क हादसे में बीबीडी से एमबीए कर रहे विरामखंड गोमतीनगर निवासी सौरभ पांडे (22) की मौत हो गई। सौरभ अपने साथी रायबरेली के ऊंचाहार निवासी आदित्य उर्फ अमित राय (18), केपीनगर निवासी शिवानी (19), शिखा (20) और नितिन (20) के साथ कार से अयोध्या जा रहा था। सभी बीबीडी के हॉस्टल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सफदरगंज एसओ जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि कार सौरभ ही चला रहा था। बघौरा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। भीतर बैठे छात्र-छात्राएं कार में ही फंस गए और चीख-पुकार मचाने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। कार सवार बाकी छात्र-छात्राओं की हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजन सभी घायलों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां शिखा की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया जबकि चालक मौके से भाग निकला। एसओ ने कहा कि चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के शिकार छात्र-छात्राओें ने अपने परिवार में किसी को घूमने के लिए जाने के बारे में नहीं बताया था। पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी तो चीख-पुकार मच गई। हड़बड़ाए परिवारीजन बाराबंकी के जिला अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों की हालत देखकर फफक पड़े।

ट्रॉमा सेंटर में सही ढंग से उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए अभिभावक अपने बच्चों को डिस्चार्ज कराकर निजी अस्पताल ले गए। सबसे पहले शिवानी को ले जाया गया। कुछ देर बाद शिखा के अभिभावकों ने भी उसे ले जाने की अनुमति मांगी लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया।

कार के पीछे करीब 35 वर्षीय बाइक सवार युवक आ रहा था। ट्रक की टक्कर लगते ही कार पीछे काफी दूर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार भी कार की चपेट में फंस गया और घिसटता चला गया। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें