फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 10 नवंबर से शुरू होगी रौजागांव चीनी मिल, दो दिन पहले शुरू होगी गन्ने की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। अयोध्या जिले में स्थित रौजागांव चीनी मिल का पेराई सत्र इस बार 10 नवंबर से शुरू होगा। मिल शुरू होने से दो दिन पहले आठ नवंबर से किसानों के गन्ना की खरीद की जाएगी। किसानों को तौल पर्ची एक नवंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। बीते साल से करीब 15 दिन पहले चीनी मिल शुरू होने जा रही है। गन्ना तौल केंद्रों के संचालन की तैयारी जारी है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में गन्ना किसानों के लिए बुढ़वल और दरियाबाद गन्ना समिति संचालित है। किसानों का गन्ना आठ नवंबर से खरीदने का कार्य प्रत्येक गन्ना सेंटर पर शुरू कर दिया जाएगा। तहसील क्षेत्र में मरौचा, सनावा, शेषपुर टूटरु, गिदरापुर, अमरा कटेहरा, कोटवाधाम, खजुरी, साराय दुनौली, हड़ाहा, बारोलिया व बदोसराय में गन्ना तौल केंद्र संचालित किए जाएंगे। डिजिटल कंप्यूटर कांटे से गन्ने की तौल की जाएगी। इसके अलावा सामान्य तौल की भी सुविधा रहेगी। मिल के गन्ना सहायक विकास अधिकारी टीएन तिवारी ने बताया कि 10 नवंबर से मिल संचालन शुरू होने के चलते आठ नवंबर से गन्ना खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें