हैदरगढ़ । स्थानीय ब्लॉक परिसर व ग्राम पंचायत अंसारी क्षेत्र में लालता दास बाबा कुटी पर लगी आरओ मशीनें बीते कई माह से खराब पड़ी हैं। इससे लोगों को पीने के लिए स्वच्छ व शीतल पेयजल न मिल पाने से परेशानी उठाना पड़ रही है। इन आरओ प्लांट का लोकार्पण विधायक दिनेश रावत व जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह व ब्लॉक प्रमुख देशराज रावत ने किया था।
स्थानीय निवासी अरुन मिश्रा व सुनील पांडेय ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद भी खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराने को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं। बीडीओ हैदरगढ़ ने बताया कि आरओ मशीन खराब होने की शिकायत मिली है। जल्द ही इन्हें ठीक कराया जाएगा। (संवाद)