फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाॅल्वर लेकर पहुंचे नामांकन कराने, सीज

Sat, 21 Nov 2015 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पद के नामांकन के दौरान लाइसेंसी रिवाॅल्वर लेकर विकास खंड कार्यालय में पहुंचे समर्थक को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। लोनीकटरा पुलिस ने कहा लाइसेंसी रिवाल्वर सीज कर समर्थक युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को विकास खंड के फतेहपुर जमरवां ग्राम पंचायत से सौरव सिंह प्रधान पद के लिए नामांकन करने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान सतरिख थाने के निंदलपुरवा निवासी सुनील कुमार सिंह बत्तीस बोर की लाइसेंसी रिवाॅल्वर कमर में लगा कर ब्लॉक परिसर में पहुंच गए।


जानकारी होते ही लोनीकटरा पुलिस इनको गिरफ्त में लेकर थाने लाई, जहां बाद में रिवाॅल्वर सीज कर पुलिस ने सुनील कुमार को छोड़ दिया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा रिवाॅल्वर सीज कर पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें