फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sat, 21 Nov 2015 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा अभियुक्त ब्रजेश निवासी काशीपुर थाना रामसनेहीघाट, सत्यम गुप्ता निवासी सुमेरगंज थाना रामसनेहीघाट को ब्लॉक सूरतगंज से बैनर पोस्टर बेचने को लेकर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अजीम निवासी मसौली थाना मसौली को सीएचसी रोड सूरतगंज से गिरफ्तार कर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुंशीलाल वर्मा निवासी ताड़पुरवा को गांव के बाहर भीड़ एकत्र कर चाय, बीड़ी-सिगरेट, पान, मसाला बांटने पर  गिरफ्तार किया गया ,थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा गोपी चन्द्र यादव निवासी हरवंसपुर कस्बा दरियाबाद नामांकन स्थल से वोटरों को अपने पक्ष में मत देने के लिए पूड़ी, सब्जी,व जलेबी बांटने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें