फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रिश्तों की जीत, पुराने मुकदमों का भी हुआ निस्तारण

Sun, 10 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कई परिवार टूटने से बचे। रिश्तों की जीत हुई। चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई। हंसी खुशी साथ घर गए।
विज्ञापन

सूरतगंज क्षेत्र के मौसंदी निवासी अखिलेश कुमार की शादी में मसौली थाना क्षेत्र की अनीता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक विवाद बढ़ने पर मामला 2020 में कोर्ट तक पहुंच गया। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई।
आपसी बातचीत और समझौते के बाद अखिलेश और अनीता ने फिर से साथ रहकर दांपत्य जीवन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।इसी तरह प्रयागराज के कौशांबी निवासी सुनील की शादी वर्ष 2016 में कोटवाधाम क्षेत्र की रागिनी से हुई थी। वर्ष 2023 में मामला न्यायालय पहुंचा था। लोक अदालत में दोनों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर एक साथ खुशहाल जीवन बिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

n 13 साल बाद बिजली चोरी के मुकदमें में राहत : फैजाबाद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप सिंह पर वर्ष 2013 में कटिया फंसाकर बिजली चोरी करने का आरोप लगा था। मुकदमा पिछले 13 वर्षों से अदालत में लंबित था। विशेष लोक अभियोजक पीसी एक्ट प्रवीण शर्मा की मौजूदगी लोक अदालत में मुकदमा निरस्त किया गया।
विज्ञापन

वहीं टिकैतनगर क्षेत्र निवासी नाजिर का बिजली कनेक्शन वर्ष 2019 में बिजली चोरी के आरोप में काट दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें