लखनऊ मार्ग पर मंगलपुर चौराहे के निकट खड्ड में ट्रक के पलटने से चालक व खलासी घायल हो गए। स्टेयरिंग फेल होने से पलटे ट्रक के केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया उसके बाद दोनो घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां से चालक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
जिसके चलते काफी देर तक यहां पर जाम की स्थिति बनी रही। बृहस्पतिवार की शाम को राजस्थान से बीपीएमसी पाऊडर लाद कर नेपाल जा रहा ट्रक लोनीकटरा के लखनऊ मार्ग पर मंगलपुर चौराहे के निकट पलट गया।
स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटे ट्रक चालक सुरेश पुत्र राम मनिहार लाखू इसराना पानीपत व खलासी अनिल पुत्र जिलेदार समालखा पानीपत राजस्थन केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन को कटवा कर चालक को बाहर निकाल कर घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी भेजा जहां से चालक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने कहा चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाकर यातायात सुचारु कराया।