फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गोदाम पर छापा, 2.80 लाख की नकली और एक्सपायर दवाएं बरामद

Thu, 20 Apr 2023 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पैसे के लालच में धंधेबाज आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। इसका एक और उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। शहर स्थित एक अवैध गोदाम से नकली व एक्सपायर दवाओं का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। एसडीएम सदर विजय त्रिवेदी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बुधवार को सहायक आयुक्त औषधि (अयोध्या मंडल) के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों, पुलिस व राजस्व की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां से करीब 2.80 लाख रुपये की दवाएं बरामद हुई जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके अलावा दो दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैैं।सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल जीसी श्रीवास्तव को सूचना मिली कि शहर के शिवाजीपुरम में दवाओं का एक अवैध गोदाम चल रहा है। इस पर उन्होंने पूरी टीम के साथ छापा मारा गया। जांच के दौरान पाया कि गोदाम का संचालन राहुल यादव द्वारा किया जा रहा था इनके पास दवाओं की बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं था। गोदाम में अवैध तरीके से नकली, एक्सपायर और नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। जांच में ये भी पाया गया कि इसके निकट ही दुकान भी चलाई जा रही थी। टीम ने जांच के दौरान यहां से भारी मात्रा में एंटीबायोटिक्स, नशीली दवाएं व बच्चों के सीरप और सर्जिकल उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि मौके से करीब 2.80 लाख की नकली, नशीली व एक्सपायर दवाएं बरामद कर जब्त कर ली गई हैं। गोदाम को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस मौके पर नायब तहसीलदार शैलेश कुमार पांडेय, औषधि निरीक्षक अयोध्या सुमित वर्मा, शिवेन्द्र प्रताप (अमेठी), अनीता कुरील (सुल्तानपुर) के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें