फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी ऑनर किलिंग: बहन की मोहब्बत बर्दाश न कर सका भाई, काटी बहन की गर्दन, सिर हाथ में लेकर जा रहा था थाने

Fri, 21 Jul 2023 05:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में रियाज नाम के शख्स ने अपनी 18 वर्ष की सगी बहन की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले उसकी बहन एक युवक के साथ भाग गई थी।
विज्ञापन
भाई ने की बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। हत्या की वजह बहन की मोहब्बत बताई जा रही है। आरोपी रियाज ने बहन की गला काट कर हत्या कर दी और इतना ही नहीं उसका सिर लेकर थाने की तरफ चल दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में बहन की हत्या
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग में रियाज नाम के शख्स ने 18 वर्ष की बहन की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले उसकी बहन एक युवक के साथ भाग गई थी। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस ने तब युवक को जेल भेज दिया था और युवती को परिजनों को सौंप दिया था। 

चाकू से बहन पर ताबड़तोड़ वार
इसी घटना से युवती का भाई बौखलाया हुआ था। मौका देखकर उसने शुक्रवार की सुबह जब उसकी बहन नहाने के लिए घर के पास अहाते में गई थी। इसी दौरान उसने  धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। बहन पर इतनी बार ताबड़तोड़ वार किए की उसका सिर धड़ से अलग ही कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद हत्यारा भाई बहन के सिर को हाथ में लेकर गांव की सड़क से फतेहपुर की ओर चल पड़ा। इससे गांव में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने उसकी फोटो खींच ली और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बहन के चाल चलन से परेशान भाई ने हत्या की है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें