फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बना हैवान: बहन का गला काटकर की हत्या, धड़ से सिर अलग कर ले जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Fri, 21 Jul 2023 02:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

ग्रामीणों के मुताबिक एक माह पूर्व आरोपी की बहन एक युवक के साथ चली गई थी। जिसके बाद युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवक जेल चला गया था। जबकि युवती परिजनों को सौंप दी गई थी। इस घटना से युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन की गला काट कर हत्या कर दी। गले को धड़ से अलग करने के बाद वह घर से निकल निकल पड़ा। रास्ते में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह पूर्व वह युवक के साथ चली गई थी। जिसके बाद युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवक जेल चला गया था। जबकि युवती परिजनों को सौंप दी गई थी। इस घटना से युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था। शुक्रवार सुबह युवती नहाने के लिए घर के पास अहाते में गई थी। इसी दौरान उसका भाई रियाज भी धारदार हथियार लेकर पहुंचा और बहन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

उसने दरिंदगी दिखाते हुए बहन का गला काट डाला और धड़ से अलग कर दिया। सिर को हाथ में लेकर वह गांव की सड़क से फतेहपुर की ओर चल पड़ा। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना पाकर पुलिस गांव की ओर बड़ी तो रास्ते में युवक बहन के सिर के साथ मिल गया। पुलिस ने भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बहन की चाल चलन से परेशान भाई ने हत्या की है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें