फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रसूलपनाह और अमरसंडा मिनी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी नई रफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की तैयारी तेजी से चल रही है। सरकार ने पहले चरण में फतेहपुर तहसील के दो मिनी इंडस्ट्रियल एरिया रसूलपनाह और अमरसंडा को सुधारने के लिए छह करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह पैसा इसलिए दिया गया है ताकि इन जगहों पर खराब सड़कें, नालियां, चारदीवारी (बाउंड्री वॉल), पार्क और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं को ठीक किया जा सके। इन सुविधाओं को सुधारने का मकसद उन छोटी औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू करना है जो बंद हो गई हैं या ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में कुर्सी प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, मगर लखनऊ से नजदीकी होने के कारण बाराबंकी में छोटे औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की संभावनाएं हमेशा से मजबूत रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, कुछ साल पहले फतेहपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 700 एकड़ जमीन पर रसूलपनाह और अमरसंडा मिनी इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने की योजना शुरू हुई थी। रसूलपनाह में प्लाई उद्योग सहित कुछ इकाइयां स्थापित भी हुई थीं, लेकिन सड़क, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के अभाव में कई उद्योगों ने अपना कामकाज कम कर दिया और कुछ इकाइयां बंद भी हो गईं।
हाल ही में, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग ने दोनों क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। रसूलपनाह में 100 एकड़ के मिनी औद्योगिक क्षेत्र में सीसी सड़कें बनेंगी। साथ ही, नालियों का जाल बिछाकर पुलियाएं बनाई जाएंगी। पार्क और एडमिन ब्लॉक (प्रशासनिक खंड) के अलावा, पूरे क्षेत्र की बाउंड्री वॉल और विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वहीं अमरसंडा में 2.09 करोड़ रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल, पार्क की बाउंड्री, पुलियों का निर्माण और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



लघु उद्योग निगम कानपुर को सौंपी जिम्मेदारी दोनों परियोजनाओं की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर को सौंपी गई है। शासन को उम्मीद है कि इन प्रयासों से उद्योगपतियों का भरोसा लौटेगा और बाराबंकी में औद्योगिक निवेश की राह फिर से रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन

..................
वर्जन-
उद्योगों को आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचे का मजबूत होना बेहद जरूरी है। सर्वे के आधार पर तैयार प्रस्ताव को शासन की बैठक में मंजूरी मिल गई र्है।
शशांक त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें