फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में 16 साल की किशोरी ने नवजात को जन्म दिया और प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पता चला कि कुछ महीने पहले मोहल्ले के ही युवक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। मामला उजागर होते ही पुलिस हरकत में आई। पिता की तहरीर पर केस दर्जकर आरोपी की तलाश में शुरू की गई। घटना से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन



फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कई दिनों से पेट दर्द हो रहा था। आठ जनवरी को पीड़ा तेज हो गई। परिजनों के अनुसार वह अस्पताल ले जाते मगर इससे पहले किशोरी का प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार की महिलाएं जुट गईं, हर कोई दंग था। कुछ ही देर में किशोरी ने एक पुत्र को जन्म दिया। नौ जनवरी को किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। इस दौरान किशोरी ने राज खोला।

उसने बताया कि नौ माह पूर्व मोहल्ले का ही युवक अमनेश उसे जबरन खेत की ओर उठा ले गया था। वहां पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस बात की धमकी दी कि किसी को भी बताया तो जान से मार देंगे। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि किशोरी के इलाज के साथ मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें